फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दीपोत्सव से जगमगाया कात्यायनी मंदिर परिसर

Thu, 23 Oct 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कात्यायनी माता मंदिर पर भव्य दीपावली- संवाद
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। दीपावली पर कप्तानगंज क्षेत्र के महादेवरी स्थित मां कात्यायनी मंदिर पर मंगलवार शाम दीपोत्सव हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। शाम छह बजे एक हजार दीप जलाए गए, जिससे मंदिर परिसर जगमगा उठा।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण को फूलों की झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। रिचा शर्मा, दीपाली शर्मा, लिया शुक्ला और अंशू ने आकर्षक रंगोली बनाई। दीपोत्सव के बाद श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आरती उतारी और विशेष भोग अर्पित किया।
कार्यक्रम में देवरी ठुठवा, मरवट, तिनौता, समौड़ी, मदही, खैरी ओझा और पिनेसर समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन में अमरनाथ शुक्ल, प्रेमशंकर, शिवनारायण शुक्ल, संतोष, आशुतोष, सर्वेश त्रिपाठी, रमेश वर्मा, शुभाष त्रिपाठी, प्रेमशंकर ओझा, रवीश मिश्रा आदि की प्रमुख भूमिका रही। संवाद

कात्यायनी माता मंदिर पर भव्य दीपावली- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें