कस्तूरबा विद्यालय रामनगर में सुरक्षित रखवाई गई लकड़ी।
भानपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर में लगे शीशम के पुराने पेड़ को 18 दिसंबर की रात में बिना किसी अनुमति के कटवा दिए जाने का मामला सामने आया है। तहसील दिवस में गांव के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत की थी। अगले दिन रविवार को तहसीलदार पंकज गुप्ता जांच करने मौके पर पहुंचे तो मामला सही निकला। उन्होंने तत्काल कटे हुए शीशम की लकड़ियों को सुरक्षित रखवाया। नरखोरिया निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि कस्तूरबा विद्यालय परिसर में स्थित शीशम के पेड़ को वार्डन ने कटवा दिया है। मामले की जांच में पहुंचे तहसीलदार को शिकायत सही मिली। उन्होंने वार्डन को शीशम की लकड़ी का उपयोग करने या बेचने से रोक दिया। उनके निर्देश पर उसे सुरक्षित रखवाया गया है। जबकि वार्डन कंचन सिंह ने बताया कि पेड़ काफी पुराना होकर विद्यालय के भवन पर लटक गया था।
इससे हादसे की आशंका थी। सुरक्षा की दृष्टि और ठंड में अलाव जलाने के उद्देश्य से सूखे पेड़ को कटवा दिया गया।