बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती में तैनात कर्मचारियों के बकाए एरियर का भुगतान कर दिया गया है। ईओ नगर पालिका बस्ती अंगद गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों ने पत्र जारी कर एरियर भुगतान न होने से आ रही कठिनाइयों को अवगत कराया था। जिसके क्रम में लंबित एरियर भुगतान कराया गया। वहीं, भुगतान होने पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने ईओ, चेयरमैन के प्रति आभार प्रकट किया है। जिलाध्यक्ष मो. रफीक, जिला उपाध्यक्ष अख्तर अली, महामंत्री मो. हुसैन, रियाज, वसीम, आलोक, राजाराम, रईस, रमेशआदि मौजूद रहे। संवाद