फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा : मखौडा धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर हुआ स्नान-दान

Thu, 06 Nov 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु।
विज्ञापन
परशुरामपुर। क्षेत्र के पौराणिक स्थल मखौडा धाम में स्थित मनोरमा नदी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को क्षेत्रीय लोगों ने स्नान किया,तथा दान भी दिया। परंपरागत तरीके से सुबह से ही क्षेत्रीय लोग मखौडाधाम पहुंचने लगे। वहां स्थित पावन मनोरमा नदी में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने मनोरमा तट पर स्थित पुरोहितों से गोदान तथा मनोरमा पूजन भी कराया। तमाम श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी करवाया। पुजारी सूरजदास वैदिक जी ने बताया कि पावन मनोरमा नदी मानसिक पापों का भी शमन करने वाली है, इनके दर्शन,मज्जन,पान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें