फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में युवक की माैत, ट्रक चालक पर केस

Thu, 06 Nov 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर के पास टोरेंटो गैस पंप के समीप सोमवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरीशंकर निवासी मड़वानगर ने थाना कोतवाली में तहरीर दी कि उनका बेटा जितेन्द्र अपने साथी अरविन्द के साथ बाइक से बस्ती शहर आ रहा था। रात करीब 8:30 बजे जैसे ही दोनों महरीपुर स्थित टोरेंटो गैस पंप के पास पहुंचे, तभी एक ट्रक के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान जितेन्द्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें