फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

Thu, 25 Jan 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न देने के निर्णय का स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से बुधवार को ब्लॉक रोड स्थित संगठन कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती पर याद किया गया। मुख्य अतिथि रामतौल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने उन्हें भारतरत्न देने का निर्णय लिया है। यह फैसला स्वागत योग्य हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार का मुख्यमंत्री रहते हुए तमाम ऐतिहासिक कार्य किए हैं। वह जीवन पर्यांत गरीबों व शोषित वर्ग के लिए काम करते रहे। संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रेम नंदवंशी ने कहा कि वह विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे। कार्यक्रम को राम सुमेर यादव, आरके आरतियन ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हृदयराम गौतम, कृष्ण कुमार शर्मा, रामनरेश चौधरी, अनिल कुमार शर्मा, संतोष कुमार, लालमणि, जेपी शर्मा, राहुल शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें