छावनी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगा है। मामला थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव का है। इस मामले की हिंदूवादी संगठन ने छावनी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रामगढ़ खास गांव के इमरान व हरिश ने राम मंदिर उद्घाटन के दिन आपत्तिजनक पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली थी। इस पोस्ट को दो अन्य साथियों ने भी शेयर कर दी। इस बात की जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने फेसबुक व ट्विटर पर घटना को लेकर पोस्ट किया है। मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ के तहसील अध्यक्ष अभिषेक पांडेय निवासी नगदेपुर थाना हर्रैया ने छावनी थाने पर दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद