फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर चलती सफारी बनी आग का गोला

विज्ञापन
बस्ती में बसहवा ओवरब्रिज के समीप कार में आग लगी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
फोरलेन पर चलती सफारी बनी आग का गोला
विज्ञापन

गोटवा बाजार (बस्ती)। फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र के बसहवा फ्लाई ओवर पर चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने किसी तरह कार से कूद जान बचाई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने पहुंची मगर कार आधे घंटे तक धू-धूकर चलती रही। इस बीच कुछ देर तक आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दुबौली मिश्र निवासी ओम प्रकाश ओझा अपनी कार से कहीं जा रहे थे। एकाएक बोनट से धुआं निकलने लगा। शीशा खोलकर बाहर की ओर झांका तो तेज लपटें उठती देख गाड़ी से कूदकर दूर जा खड़े हुए। स्थानीय पुलिस तथा दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। फुटहिया चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र मिश्रा, कांस्टेबल आशीष श्रीवास्तव, कांस्टेबल सलमान शाह मौके पर पहुंच गए। कुछ गाड़ियों को पुल के नीचे से डायवर्ट कर आवागमन बहाल करवाया। वहीं आग लगी गाड़ी को बुझाने के लिए आई दमकल की छोटी गाड़ी नाकाफी दिखी। दूसरी आने पर ही आग पर काबू पाया जा सका। चालक ने बताया कि सफारी उनकेेे भाई जय प्रकाश के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें