फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गनेशपुर में कल्याण मंडपम, पचवस काॅलेज में विज्ञान की पढ़ाई

विज्ञापन
राजकीय ​डिग्री कॉलेज पचवस में निर्माणाधीन विज्ञान संकाय भवन स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर के नागरिकों को भव्य कल्याण मंडप मिलने जा रहा है। यहां गरीब तबके के लोग वैवाहिक समेत अन्य मांगलिक कार्यक्रम कर सकेंगे। इसके बन जाने से मैरिज हाॅल के नाम पर होने वाले आर्थिक व्यय बच सकेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कल्याण मंडपम् का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण में अब तेजी आ गई है। ऐसे में जल्द ही शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्थान मिल लाएगा। इससे लोगों की समस्याओं के निदान होने की उम्मीद है। कल्याण मंडप बनने के बाद व नियत शुल्क जमा करके विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम किए जा सकेंगे। इससे नगर पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी।
नगर पंचायत की आबादी करीब 50 हजार से ऊपर पहुंच गई है। लोगों को सार्वजनिक कार्यक्रमों व शादी-विवाह के लिए महंगे होटल, लॉज व मैरिज हाल बुक कराने की मजबूरी बनी हुई है। इससे गरीब तबके के लोगों की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने गनेशपुर के वार्ड नंबर नौ भटोलवा में 30 गुणा 30 भूमि चिह्नित करते हुए कल्याण मंडप बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद शासन ने 3.25 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया है।
इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है और तेजी से कार्य कराया जा रहा है। इसके बनने से 50 हजार की आबादी को शादी-विवाह समेत अन्य आयोजनों में सहूलियत मिलेगी। यह कल्याण मंडपम् आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। बताया गया कि निर्माण कार्य पूर्ण है। अब रंगाई-पुताई व फिनिशिंग कार्य चल रहा है। जल्द ही हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें