बेलवाडाड़ी में श्रीमद्भगवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश शोभा यात्रा।
बस्ती। गांधीनगर क्षेत्र के बेलवाडांडी माता जी के मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। गाजे-बाजे के साथ महिलाएं कुआनो नदी के अमहट घाट पहुंचीं। यहां से जल से भरा हुआ कलश सिर पर रखकर महिलाएं पैदल ही कथा स्थल की ओर चल पड़ीं। इस दौरान रास्ते भर मंगल गान हुआ। देवी-देवताओं के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।
गांधीनगर, सीतापुर आंख अस्पताल होते हुए यह कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची। बीच-बीच में यात्रा को रोकर श्रद्धालु भक्तिगीतों पर नाचते थिरकते रहे। बाद में कथा स्थल पर भगवान श्री कृष्ण का विधिवत शृंगार किया गया। मुख्य यजमान ऊषा श्रीवास्तव पत्नी स्व. श्री रामानंद लाल श्रीवास्तव ने भगवान की आरती उतारी। कथा वाचक पंडित आचार्य गौरव कृष्ण शास्त्री एवं पंडित जयप्रकाश जी महाराज ने कथा का अमृत पान कराया। पहले दिन भगवान के बावन अवतार का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर राहुल श्रीवास्तव, प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रतिभा श्रीवास्तव, शिवांगी श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव, शालिनी श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, शिल्पी श्रीवास्तव मौजूद रहे।
-
धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन सौभाग्य की बात
दुबौलिया। क्षेत्र के गौरा गांव में चल रही भागवत कथा के प्रथम दिन अयोध्या धाम के कथा व्यास पं. श्यामधर भारद्वाज भागवताचार्य ने कहा कि किसी गांव में धार्मिक अनुष्ठान होना सौभाग्य समझा जाता है। श्रीमद्भागवत कथा अमर कथा है। इसे सुनने से पापों से मुक्ति मिलती है। वेदों का सार युगों-युगों से मानव जाति तक पहुंचाता रहा है। मौके पर मंगल सिंह, गोपाल सिंह, विजय पाल सिंह, मोहित, रोहित आदि मौजूद रहे। संवाद