निकाय चुनाव को लेकर अर्धसैनिक बल और पुलिस फोर्स ने किया पैदल मार्च।
बस्ती। नगर निकाय चुनाव को लेकर अर्द्धसैनिक बल की टीम के साथ मंगलवार को नगर पंचायत नगर बाजार में पुलिस अधिकारियों ने एरिया डॉमिनेशन किया। एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, सीओ कलवारी विनय चौहान, थानेदार जनार्दन प्रसाद के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने पैदल मार्च किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बा सहित नगर बाजार के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रूट मार्च किया। क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता की और उन्हें उच्च स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। आचार संहिता के पालन व सभी मतदाताओं को अपने मतों का प्रयोग करने के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही सुरक्षा का अहसास कराया।