शहर के बेलवाडाड़ी से श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली गई कलश यात्रा।
बस्ती। शहर के बेलवाडाड़ी मोहल्ले में बृहस्पतिवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। जो गांधीनगर हनुमान मंदिर होते हुए अमहट घाट पहुंची, यहां कलश भरकर श्रद्धालु कथा स्थल लौटे।
विधि विधान से पूजन अर्चन कर कलश स्थापित कराया गया। प्रथम दिन वृंदावन के कथाव्यास पं. सुंदरजी महाराज ने श्रोताओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य, भक्ति ज्ञान और वैराग्य की विशेषताएंबताया। आयोजक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 10 अप्रैल को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 11 अप्रैल को गोवर्धन पूजा, 12 अप्रैल को रुक्मणी विवाह, 13 अप्रैल को सुदामा चरित्र प्रसंग की कथा होगी। मौके पर मुख्य यजमान इंदु लता श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, संतोष कुमार, प्रियंका श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार, प्रवीण श्रीवास्तव, सपना श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, सुषमा श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, सिद्धार्थ, आनंद श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार हनुमानबाग चकोही में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास दीपक शुक्ल ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग का वर्णन किया। मौके पर राजमंगल पाठक, गणेश पाठक, श्याम जी शुक्ल, विनोद पाठक, उमेश सिंह, रामचंद्र दास आदि मौजूद रहे।