फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर्रैया में कजरी महोत्सव का आयोजन 12 को

Sat, 06 Sep 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। कस्बे के राम विवाह मैदान में कजरी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा हुई। सांस्कृतिक धरोहर को संजोने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

विधायक अजय सिंह ने कहा कि हर्रैया में 12 सितंबर को जूनियर हाईस्कूल (बीआरसी) के परिसर में सुबह दस बजे से कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे। इस कार्यक्रम को और अधिक भव्य रूप देने के लिए स्थानीय उद्यमियों और बुद्धजीवियों का सहयोग जरूरी है। बताया कि महोत्सव में जौनपुर, गोरखपुर, अंबेडकर नगर सहित स्थानीय कलाकार कजरी महोत्सव में प्रतिभाग करेगें। बैठक में अनिल सिंह, खानन सिंह, बलवंत सिंह, अमन पांडेय, अंबुज सिंह, प्रवीण कुमार, विभोर सिंह, चतुर्गुन राजभर, अमित दूबे, समीर चौहान, दीपू सिंह, श्रीनिवास पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें