शास्त्री चौक पर धरने पर बैठे कबीर के परिजन।
- फोटो : BASTI
कबीर हत्याकांड: आमरण अनशन जारी
बस्ती। छात्रनेता कबीर नारायण तिवारी हत्याकांड में गिरफ्तारी एवं अन्य विदुओं को लेकर चल रहा परिवार वालों का आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा।
भाजपा नेता विनीत तिवारी व कबीर के पिता शिवप्रसाद तिवारी का कहना है कि पूरे प्रकरण का खुलासा नहीं हो जाता तब तक अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे। यदि न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे। अनशन स्थल पर कबीर की बहन रंजना तिवारी, माता शुभावती, बुआ कमला , बड़ी बहन सरोजा, मिंटू, किरन, विजय और भाभी ज्ञाना भी मौजूद हैं। कहा कि मुख्य अभियुक्त को रिमांड पर न लेना जांच व विवेचना की प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करती है। सोमवार से शुरू क्रमिक अनशन मंगलवार दोपहर बाद दो बजे से अमरण अनशन में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान आलोक मिश्र, बंटी मिश्र, कुलदीप पांडेय, पुष्कर मिश्र, नरेंद्र सिंह, अभय देव शुक्ल, अभय सिंह, इंद्र प्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे।