कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के पकड़ी बख्तावर गांव में यदुवंशीय क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को रिटायर्ड कैप्टन बाड़ू राम यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच सेरवाघाट और आजमगढ़ की टीम के साथ हुआ। सेरवाघाट की टीम विजयी रही। विवेकानंद इंटर कॉलेज दुबौलिया एवं तारुन से आई टीम के बीच दूसरा मैच खेला गया। तारुन की टीम विजय रही। वहीं शनिवार को बनारस, अयोध्या, नंदिनी नगर, देवनाथपुर, प्रतापगढ़ की टीमें प्रतिभाग करेंगी। संवाद