बस्ती। कोतवाली में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद मुख्यारोपी प्रिन्स को बस्ती पुलिस ने महाराष्ट्र में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को महाराष्ट्र के न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर बस्ती लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि आरोपी प्रिंस को पकड़ लिया गया है। उसे नियमानुसार बस्ती लाया जा रहा है। दिसंबर 2022 में कलवारी क्षेत्र की युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संवाद