भानपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा का बृहस्पतिवार देर शाम समापन हो गया। मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रशासक यशकांत सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कबड्डी बालक वर्ग में नरखोरिया न्याय पंचायत की टीम ने प्रथम और बड़ोखर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालक वर्ग में बड़ोखर प्रथम और नरखोरिया द्वितीय रहा। बालिका वर्ग खो-खो में बड़ोखर ने प्रथम तथा नरखोरिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में नरखोरिया प्रथम और थुम्हुआ पांडे द्वितीय स्थान पर रहा।
एथलेटिक्स के 100 मीटर बालिका वर्ग में बड़ोखर की सुमित्रा प्रथम और नरखोरिया की काजल द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में नरखोरिया के कलीम अहमद ने प्रथम तथा बड़ोखर के हुसैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालिका वर्ग में बड़ोखर की मुस्कान प्रथम और नरखोरिया की प्रीति शर्मा द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में बड़ोखर के हुसैन प्रथम और रामनगर के विवेक द्वितीय रहे। संवाद