फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : जूनियर बालिका वर्ग में बगही और वॉलीबाल सब जूनियर में शेखपुरा विजेता

विज्ञापन
विधायक खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत विभाग - फोटो : गुलहरिया गांव से अधारीपुरवा जाने वाला जर्जर मार्ग।
विज्ञापन
बस्ती। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग जनपद बस्ती की ओर से आयोजित की जा रही विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता के क्रम में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र महादेवा का आयोजन झिनकूलाल त्रिवेणीराम इंटर कॉलेज कलवारी बस्ती में किया गया। खेल स्पर्धा में वॉलीबॉल, कबड्डी, ऊंची/लंबी कूद एवं गोला फेंक, डिस्कस और दौड़ में बालक-बालिकाओं के सब जूनियर, जूनियर और सीनियर कैटेगरी के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक महादेवा दूधराम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होता है बल्कि इससे प्रतिस्पर्धा एकता एवं टीम भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से सभी खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया एवं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विजयी खिलाड़ियों को खंड विकास अधिकारी कुदरहा, प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी ने मेडल, ट्राफी और प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नवनीत तिवारी एवं खेल अध्यापक माता प्रसाद त्रिपाठी, अजय कुमार वर्मा, नवनीत पांडेय, शैलेन्द्र कुमार, राकेश कुमार राय, प्रभाकर ओझा, धनंजय कुमार, चंद्रशेखर वर्मा, सुभाष यादव, सुनील कुमार, प्रभाकर रंजन, अरुण कुमार, रमेश कुमार गुप्ता एवं अन्य व्यायाम प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राधा गुप्ता की ओर से किया गया। खेल में कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में बगही कुदरहा की टीम विजेता बनी। वाॅलीबाल सब जूनियर में सेखपुरा विजेता रही। सीनियर वाॅलीबाल में कलवारी की टीम विजेता बनी। दौड़ 100 मीटर जूनियर बालिका में रंजना प्रथम, सीनियर वर्ग में कविता वर्मा प्रथम, गोला क्षेपण में जूनियर वर्ग में आराध्या प्रथम, सविता द्वितीय रहीं। भाला क्षेपण में रोहित प्रथम, वेदप्रकाश द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें