फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरीतियों को दूर कर ज्योतिबा ने दी समाज को नई दिशा : सांसद

Wed, 12 Apr 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बारहकोनी गांव मे ज्योतिबा फुले की जयंती मनाते युवाकार्यकर्ता।
विज्ञापन
बस्ती। महात्मा ज्योतिबा फुले ने सबसे पहले अपनी पत्नी को पढ़ाया। उसके बाद वे पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ समाज में पिछड़े अनुसूचित दलित के उत्थान, बाल विवाह, सती प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए आंदोलन चलाया। महिलाओं में शिक्षा की अलख महात्मा फुले ने ही जगाई थी। जिससे आज महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। ज्योतिबा ने समाज को नई दिशा देकर तमाम कुरीतियों को दूर किया।
विज्ञापन

यह कहना है सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी का। वह मंगलवार को भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के क्रम में नगर पंचायत गायघाट स्थित मैरिज हाल में ज्योतिबा फूले जयंती पर आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिला प्रभारी अशोक सिंह पूर्व विधायक रवि सोनकर, प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे ने पं दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान जनसंघ के समय से अपना अमूल्य समय देने वाले पांच प्रमुख कार्यकर्ताओं को अतिथियों ने अंग वस्त्र देकर व माला पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा ने अतिथियों एवं आम जनमानस का आभार जताया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान, भाजपा नेता बालकृष्ण तिवारी उर्फ पिंटू बाबा, अंबिका यादव, सचिन कनौजिया,जीत बहादुर यादव, चंद्रशेखर मुन्ना,रविंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर समाजवादी पार्टी ने ज्योतिबा फूले क जयंती पर पार्टी कार्यालय पर याद किया। सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक महेंद्र यादव ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में जावेद पिंडारी, सिद्धेश सिन्हा, अमरेंद्र पांडेय शिब्लू, रामचंद्र यादव, समीर चौधरी, मोहम्मद सलीम, आरडी निषाद, अरविंद सोनकर आदि ने संबोधित करते हुए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस मौके पर अब्दुल कलाम, जितेन्द्र यादव, रजवन्त यादव, मो. सलीम, बालकृष्ण साहू, गौतम यादव, अनिल निषाद, राकेश सिंह, तूफानी यादव, नीलू सिंह, राघवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत बारहकोनी में कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि दी। युवा भाजपा नेता आकाश श्रीवास्तव भोलू ने ज्योतिबा फुले के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बुद्धिसागर पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार नीलू,श्रवण कुमार,प्रदीप कुमार,संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें