बस्ती। पांडेय बाजार डुमरियागंज स्थित श्रीत्रिदेव मंदिर में श्रीश्याम
खाटू की मूर्ति को स्थापित करने के लिए मूर्ति को रथ के जरिए लाया गया।
ज्योति यात्रा बुधवार की सांय बस्ती पहुंची। ज्योति यात्रा का स्वागत करने
के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए
पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी।
स्वागत करने वालों में महिलाओं और
बच्चों की संख्या सबसे अधिक रही। इस मूर्ति को लाने के लिए जिले के 25 भक्त
विशेष बस से छह फरवरी को श्याम खाटू के लिए रवाना हुए थे। बस्ती पहुंचने
पर ज्योति यात्रा का स्वागत सबसे पहले पुराना डाकखाना स्थित नंदलाल अग्रवाल
के निवास पर स्वागत हुआ।
वहां से गांधीनगर स्थित श्रीश्याम सेवा
मंडल के सचिव राजेंद्र मोदी के आवास पर स्वागत हुआ। यहां पर सबसे पहले आरती
की गई। एक घंटा तक फूलों की वर्षा होती रही है। भक्तों को प्रसाद वितरण
किया गया। उसके बाद ज्योति यात्रा पांडेय बाजार स्थित श्रीत्रिदेव मंदिर के
लिए रवाना हुई।
लगभग पांच किलोमीटर की इस दूरी में रास्ते भर
महिलाएं और बच्चें मोहन मुरली वाला आ गया खाटू वाला आ गया के गीतों पर
थिकरते रहे। महिलाओं और बच्चों में इस यात्रा को लेकर गजब का जुनून देखा
गया।
इस मौके पर राजेंद्र मोदी, शोभा मोदी, नितेश मोदी, वर्तिका
मोदी, सुमित मोदी, संजय, कल्लू मोदी, विक्की गाडिया, मनीष गाडिया, लक्की,
प्रमोद गाडिया, विमल गोयल, विक्की अग्रवाल, प्रेम टेकड़ीवाल, संजय अग्रवाल,
रूपा अग्रवाल, मंजू तुलस्यान, रुचि तुलस्यान, पुनीता तुलस्यान, पिंकी
तुलस्यान, किरन गोयल, साधना गोयल, निधि गोयल, ललिता मोदी, कोमल मोदी, सतीश
सिंघल, कमलेश मोदी एवं पंडित सुरेंद्र कुमार शुक्ल आदि शामिल रहे।