बस्ती। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 जुलाई तक चित्रकूट में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल का आयोजन शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय चयन-ट्रायल छह जुलाई को सुबह 10 बजे से और मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल सुबह 10 बजे आयोजित होंगे। मंडलीय ट्रायल में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपद के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में 44-46, 46-48, 48-50, 50-52, 52-54, 54-57, 58-60, 63-66, 66-70, 70-75, 75-80 और 80 किलोग्राम से अधिक वर्ग में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। संवाद