फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लंबे समय से अनुपस्थित कनिष्ठ सहायक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक में तैनात कनिष्ठ सहायक दीपक कुमार को लंबे समय से बिना सूचना अनुपस्थित रहने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बताया गया कि दीपक कुमार 16 अक्तूबर 2025 से बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे। उनकी अनुपस्थिति के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन, आरटीआई आवेदनों के निस्तारण और अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयी कार्य प्रभावित हो रहे थे।
ब्लॉक कार्यालय की ओर से कई बार स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन न तो कोई संतोषजनक जवाब मिला और न ही संबंधित कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित हुए। मामला सीडीओ सार्थक अग्रवाल के निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया था। इसके बाद डीडीओ अजय सिंह के निर्देश पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया तेज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें