फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जूडो और टेबल टेनिस का ट्राॅयल 10 व 11 को

Sun, 09 Nov 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राज्य स्तरीय टेबल टेनिस एवं जूडो प्रतियोगिता में बस्ती की टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार दोनों खेलों के लिए अलग-अलग टीम चयनित की जाएगी। चयन ट्राॅयल की तिथि भी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि लखनऊ में 13 से 15 नवंबर के बीच जूडो सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग खेल प्रस्तावित है। खिलाड़ियों का चयन ट्राॅयल जिले स्तर पर 10 नवंबर और मंडल स्तर पर 11 नवंबर को होगा। इसके अलावा 25 से 27 नवंबर के बीज अयोध्या में टेबल-टेनिस खेल का आयोजन होगा। सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग टीम खिलाड़ियों का जिले स्तर पर 10 और मंडल स्तर पर 11 नवंबर को ट्राॅयल शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें