बभनान। अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में जाति आधारित जनगणना को मंजूरी देने पर हर्ष व्यक्त किया। प्रदेश महासचिव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह पटेल ने कहा कि मेरी पार्टी स्थापना काल से ही देश में जाति आधारित जनगणना की मांग करती रही है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए अपना दल एस प्रधानमंत्री का हृदय से आभार प्रकट करता है। संवाद