फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मौके पर निपटाया जमीनी विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मौके पर निपटाया जमीन विवाद
विज्ञापन

परशुरामपुर। हर्रैया तहसील के एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा ने ब्लाक क्षेत्र के पांच गांवों का भ्रमण किया। यहां लंबित प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण करने लाव लश्कर के साथ पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मौके पर ही उसे निपटा दिया।
विज्ञापन

सबसे पहले एसडीएम हरैया नंद नगर पहुंचे। यहां दो पक्षों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लगभग बीस वर्ष से गांव के राम लखन व राम धीरज के बीच विवाद था। एसडीएम ने टीम से मौके पर ही पैमाइश कराकर मामले का निस्तारण करा दिया। इसके बाद वे ग्राम नागपुर पहुंचे यहां रास्ते का विवाद था। मुख्य मार्ग से खटिक टोला तक जाने वाली रोड पर कुछ ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर रखा था। गांव के ही बदलू की शिकायत पर मौके पर पहुंचे एसडीएम हरैया ने संबंधित पक्षकारों को रास्ता खाली करने का आदेश दिया और मौके पर ही निशानदेही भी कराई। इसी क्रम में पिकौराभट्ट में जलजमाव की समस्या पर मातहतों को पानी निकास की त्वरित व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया। जिम्मेदारों को गांव के पानी निकास को नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। बेदीपुर बाजार में परसा परशुरामपुर मार्ग पर सड़क के किनारे बंजर की जमीन पर अतिक्रमण को एसडीएम हरैया ने आरोपी प्रथम पक्षकार लक्ष्मी पत्नी वृजेन्द्र नारायण तथा द्वितीय पक्षकार उमा प्रसाद तथा राजेश सोनी को निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। यहां अतिक्रमण के आरोपियों को नोटिस भी थमाया। कुसमौर गांव में कर्बला व एक व्यक्ति के पट्टे की जमीन के नाते विवाद की स्थिति थी, जिसमें एसडीएम ने संबंधित नंबर में एक तरफ कर्बला की जमीन पैमाइश करा कर अलग किया गया, जबकि शेष जमीन को पट्टेदार किस्मत अली को दी गई। इसी तरह कोहराए में गांव के प्राथमिक विद्यालय तथा पंचायत भवन की जमीन पर कब्जा की शिकायत हुई थी। इसे खाली करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें