भानपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह ने शनिवार को एसडीएम हिमांशु कुमार के साथ नगर पंचायत भानपुर सभागार में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रशिक्षण स्थल पहुंची। उन्होंने प्रशिक्षुओं को जनगणना के प्रति उनके दायित्व एवं प्रशिक्षण में किसी प्रकार की समस्या के संबंध में उन्हें अवगत कराने की बात कही। साथ ही प्रशिक्षकों से जनगणना एवं उसके महत्व तथा उनको दिए जा रहे दायित्व के संबंध में भी चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ जनगणना जागरूकता सेल्फी प्वांइट पर सेल्फी भी ली। इसके बाद नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे स्टडी सेंटर एवं पार्क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर ईओ ऋचा सिंह,अविनाश मिश्रा, सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल की ओपीडी पंजिका और पंजिका में दर्ज मरीज को निर्गत की गई दवाओं का के दवा वितरण पंजिका से मिलान किया। साथ ही वार्ड, लैब आदि की व्यवस्था जांची। वार्डों मे प्रयोग किए गए इंजेक्शन और दवाओं के रैपर कूड़ेदान की जगह बाहर पड़े होने और साफ सफाई का अभाव दिखने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल के साफ -सफाई व्यवस्था को और बेहतर कराने के लिए चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ सचिन चौधरी, फार्मासिस्ट सूर्यनाथ यादव, अशोक कश्यप, फूलमती आदि मौजूद रहे।