फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिव्यांग व उसकी पत्नी को मारपीट कर किया घायल, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। बस्ती-टांडा मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के चमनगंज के पास दिव्यांग व उसकी पत्नी को मारने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस को दिए तहरीर में राकेश निवासी बरतानिया थाना लालगंज ने लिखा है कि वह दिव्यांग व्यक्ति है। पत्नी के साथ गौरा चमनगंज नहर के पास किराए के मकान में रहकर ईंट भट्ठे पर काम करता है। बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे बाजार से सामान लेकर कमरे पर पहुंचे तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद था। जब उसने आवाज लगाई तब मकान मालकिन रोशनी गुप्ता निवासिनी गोसैसीपुर थाना कलवारी कुंडी खोलकर आई और उससे बहस करने लगी। बहस करने के बाद मकान मालकिन ने अपने पति शनि कुमार गुप्ता को बुलाई, वह हाथ में कोई लोहे के समान से राकेश कुमार को सिर पर मार दिया जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। बचाव करने उसकी पत्नी शीला आई तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दलित उत्पीड़न सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के जरिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें