फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोजगार सृजन ठप, मात्र 57 श्रमिकों को मिला काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर (बस्ती)। रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों के कार्य बहिष्कार का असर अब वीबी-जी रामजी योजना के तहत चल रहे रोजगार कार्यों पर दिखने लगा है। मस्टररोल जारी होने से लेकर श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने तक की प्रक्रिया प्रभावित है। शुक्रवार को हड़ताल के पांचवें दिन जिले के महज तीन ब्लॉकों में 57 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज हो सकी। इससे विशेष रोजगार सप्ताह के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की विभागीय कोशिशों को झटका लगा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से विशेष रोजगार अभियान के तहत जिले में 4.27 लाख से अधिक मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन कार्य बहिष्कार के चलते पांच दिनों में महज 22,340 मानव दिवस ही सृजित हो सके हैं। ब्लॉकों में रोजगार संबंधी गतिविधियां लगातार घट रही हैं।
पहले और दूसरे दिन 14 में से 12 ब्लॉकों में काम हुआ था। तीसरे दिन यह संख्या घटकर नौ, चौथे दिन पांच और शुक्रवार को महज तीन रह गई।
शुक्रवार शाम छह बजे तक बस्ती सदर ब्लॉक में छह मस्टररोल के जरिये 34, दुबौलिया में दो मस्टररोल पर 17 और रामनगर में दो मस्टररोल के माध्यम से छह श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। शेष ब्लॉकों में कामकाज प्रभावित रहा। इससे योजना के तहत रोजगार की मांग करने वाले पंजीकृत श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त श्रम रोजगार संजय शर्मा ने बताया कि कार्य बहिष्कार के कारण मस्टररोल जनरेट नहीं हो पा रहे हैं। इससे श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है। कार्य बहिष्कार समाप्त होने के बाद अभियान में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें