फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के संजय चौधरी व सपा के वीरेंद्र चौधरी के बीच होगी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के संजय चौधरी व सपा के वीरेंद्र चौधरी के बीच होगी टक्कर
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट में होगा मतदान
दोनों दलों के जिलाध्यक्ष अपने-अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर आश्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के संजय चौधरी व सपा के वीरेंद्र चौधरी के बीच सीधी टक्कर होगी। मंगलवार को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होते ही यह स्पष्ट हो गया। हालांकि मंगलवार की देर शाम तक सपा प्रत्याशी और उनके दो प्रस्ताव तीन जिला पंचायत सदस्यों का पता नहीं चल सका।
जिलाध्यक्ष भाजपा महेश शुक्ल और सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष की मानें तो चुनाव की बाजी भाजपा के पाले में है। कारण कि जिला पंचायत सदस्यों की मांग पर ही संजय को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

जिले में 26 जून को सुबह तब सियासी तापमान गरम हो गया जब भाजपा के संजय चौधरी के पर्चा दाखिला के थोड़ी देर बाद ही सपा के समर्थित प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार चौधरी ने भी नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र वैध होने की जानकारी के बाद से ही गनर छोड़ सपा प्रत्याशी वीरेंद्र अपने दो प्रस्तावकों के साथ भूमिगत हो गए।
उन्हें सुरक्षा देने के लिए प्रशासन तलाश रहा है, पर उनका पता नहीं चला। सपा जिलाध्यक्ष का आरोप है कि प्रशासन ने नामांकन पत्र वापस लेने के लिए तमाम दबाव बनाया, मगर उनके प्रयासों पर अब विराम लग चुका है। जीत पार्टी के प्रत्याशी की ही होगी।
फिलहाल चुनावी पारा चरम पर है। तीन जुलाई को मतदान के बाद ऊंट किस करवट बैठेगा? इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। वहीं दोनो दल दमखम से चुनाव जीतने की जुगत में लगे हैं।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने कहा कि जिन दो प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा था उसमें से किसी ने भी पर्चा वापस नहीं लिया है। ऐसे में अब तीन जुलाई को कलेक्ट्रेट में मतदान होगा। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक जिला पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें