फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला को बेहोशी की दवा सुंघकर गहने, नकदी चोरी

Tue, 21 Jan 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र के सेवरा लाला गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। सेवरा लाला गांव के एक घर में घुसे चोरों ने अकेली महिला को बेहोशी की दवा सुंघा कर के गहने और नकदी चुरा ले गए। घटना के वक्त महिला बेहोश हो गई थी। छावनी पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सेवरा लाला गांव निवासी मालती देवी के परिवार के लोग 17/18 जनवरी की रात कलानी कला गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर के बरामदे में मालती देवी सो रही थीं। मालती के मुताबिक, रात में दरवाजे पर पहुंचे अज्ञात चोर उसे बेहोशी की दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद चोरों ने कमरे व बक्शे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी महिला को होश में आने के बाद हुई। चोरों ने उसकी बहू माया, तारा के गहने, लड़की रेशमी के गहने 10 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। छावनी पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें