बस्ती। शहर के बड़ेबन चौराहे से आजमगढ़ जाने वाली एक प्राइवेट बस में सवार हुए यात्री के बैग से सोने के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बस की डिक्की में रखे गए बैग से जेवर चोरी कर लिए गए। सिद्धार्थनगर में नौकरी करने वाले आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थानाक्षेत्र के सराय सागर खुरिया निवासी घनश्याम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि दादी की मृत्यु हो जाने पर तेरही कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए परिवार के साथ सरकारी बस से 28 फरवरी को बस्ती आ रहे थे। बड़ेबन पर उस बस से उतरकर गोरखपुर से बसखारी जाने वाली साधू परिवहन की बस में सवार हो गए। बस में काम करने वाले कर्मियों के कहने पर ट्रॉली बैग डिक्की में रखवा दिया था।