फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर से जेवर व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। मंगलवार की रात को सूने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने सामान समेत जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचीं गृह स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर चोरों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के बभनान कस्बे के दीनदयाल नगर मोहल्ला निवासी अनुपम रानी मिश्रा ने बताया कि वह पांच नवंबर को घर में ताला लगाकर गोंडा चली गई थीं। बुधवार की दोपहर पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ है। देर शाम वह गोंडा से बभनान पहुंची और घर के बाहर का ताला खोलकर अंदर गई तो देखा कमरे के अंदर रखा बॉक्स टूटा हुआ है। सामान बिखरे थे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस फोटो और वीडियोग्राफी कर चली गई।
अनुपम के अनुसार, बॉक्स में रखे जेवरात, पांच चांदी के सिक्के व फूल के बर्तन चोर चुरा ले गए है। बभनान के चौकी प्रभारी अजय नाथ कनौजिया ने बताया कि चोरी की सूचना पर जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें