रुधौली। कस्बे के शांति नगर की महिला का ई-रिक्शा में गहने गायब होने का मामला सामने आया है।
सुमन गुप्ता पत्नी उत्तम ने रुधौली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि शुक्रवार को वह रिश्तेदार के साथ कलवारी से भानपुर तक निजी वाहन से पहुंची। वहां से शाम चार बजे रुधौली आने के लिए ई-रिक्शा पर बैठी। करीब 4:30 बजे रुधौली-भानपुर रोड स्थित आंबेडकर प्रतिमा के पास टैक्सी स्टैंड पर उतर गई। साथ में बैठी पांच वर्षीय बेटी सिद्धि के साथ बैग लेकर जब घर र पहुंची तो बैग का चैन खुला था। उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, झाला, सोने का लाकेट व 10 हजार रुपये नहीं थे। ई-रिक्शा पर तीन युवक और एक महिला भी बैठी थी। एसएचओ विजय कुमार दुबे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद