वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने एक मकान में हाथ साफ किया। चोरों ने कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें रखे बॉक्स की कुंडी तोड़कर नकदी व जेवरात उठा ले गए।
दौलतपुर गांव के वीरेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार सोमवार रात उनके घर में पीछे से छत के रास्ते चोरों ने आंगन में प्रवेश किया। इदो कमरे का ताला तोड़कर चोरी की। एक बाॅक्स में जेवरात व रुपये रखे हुए थे। उसकी कुंडी तोड़कर चोर सारा सामान उठा ले गए। वीरेंद्र ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया है कि चोरों ने सोने की दो चेन, आठ अंगूठी, 25 ग्राम सोने का हार, झाला, पावजेव 500 ग्राम, नथिया 6 ग्राम, 20 ग्राम का कंगन, 27 ग्राम का हार सेट आदि उठा ले गए। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।