फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से लाइन बनवाने में जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से लाइन बनवाने में जेई निलंबित
विज्ञापन

बस्ती। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दुबौलिया के अवर अभियंता राजेश कुमार प्रजापति को मनमाने तरीके से लाइन शिफ्ट करने के आरोप में अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार ने निलंबित कर दिया है। बताया कि उन पर लगे आरोप जांच में सही पाए गए। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की शिकायत 23 दिसंबर 2020 को मुख्य अभियंता से की थी।
अधीक्षण अभियंता ने 30 दिसंबर 2020 को तीन सदस्यीय टीम का गठन कर मामले की जांच के निर्देश दिए थे। टीम को मामले की जांच करने में करीब छह महीने लग गए। टीम ने 21 जून 2021 को अधीक्षण अभियंता के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत किया। रिपोर्ट के अनुसार, अवर अभियंता ने विशेषरगंज मार्केट में गोदाम के पास स्थित 11 केवी लाइन को उत्तर दिशा में स्थानांतरित कर नहर की पटरी के सहारे 19 खंभे की 11 केवी लाइन बनवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन निर्माण में पुरानी सामग्री के इस्तेमाल की भी पुष्टि हुई है। टीम ने रिपोर्ट दी है कि अवर अभियंता ने अवैध तरीके से 11 केवी लाइन शिफ्ट की। इसके आधार पर अधीक्षण अभियंता ने उन्हें विद्युत उपकेंद्र छावनी और दुबौलिया (अतिरिक्त प्रभार) से निलंबित करते हुए अधिशासी अभियंता तृतीय कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें