फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 14 केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Fri, 17 Jan 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर 18 जनवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से कराई जाएगी। तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्य डॉ. अमित सक्सेना और परीक्षा प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

पंजीकरण के अनुसार कुल 5762 परीक्षार्थियों को इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना है। प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए केंद्रों के प्रधानाचार्य को इसकी सूचना दे दी गई है।
इस बाबत बृहस्पतिवार को जनपद मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान की अध्यक्षता में बैठक कर रूपरेखा भी तय की गई है। परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुविधा पूर्ण संपन्न कराने के लिए सचल दस्तों के गठन के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। संवादख
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें