फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य मेला : दोपहर बाद स्वास्थ्यकर्मी ही लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/बहादुरपुर। शासन का निर्देश है कि रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक किया जाए। लेकिन ज्यादातर अस्पतालों पर दो बजे के बाद गिने चुने स्वास्थ्य कर्मी ही दिखते हैं। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल की गई तो ज्यादातर जगहों पर यही स्थिति मिली।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में 2.30 बजे सिर्फ आयुष चिकित्सक डाॅ. नीरज यादव, फार्मासिस्ट राज कुमार व श्यामजी तिवारी ही मौजूद रहे। डाॅ. नीरज ने बताया कि अब तक 26 मरीज आए हैं, ज्यादातर मरीज उल्टी, दस्त, त्वचा व खांसी से पीड़ित रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. पवन वर्मा ने बताया जिनकी ड्यूटी लगाई गई है उन्होंने 4 बजे तक हर हाल में रुकना है। ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलमा बाजार में त्वचा, अस्थमा की मरीज पहुंचे। ओपीडी में डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी। उन्होंने बताया कि उमस भरी गर्मी के कारण त्वचा व बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। कुल 17 मरीजों का इलाज किया गया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पर दोपहर 2 बजे तक महज 5 मरीज ही आए। ओपीडी में तैनात डाॅ. कुमकुम राय मरीजों का इंतजार करते हुए मिलीं। मौके पर सुभाष चौधरी, पीसी पांडेय मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें