महराजगंज (बस्ती)। तीन महीने पहले शादी के पवित्र बंधन में बंधी नवविवाहिता प्रेमी संग फरार हो गई। उसने पति को वाट्सएप पर मैसेज भेजकर बताया कि मैं जा रही हूं। मुझे खोजना मत। पति ने सूचना पुलिस को दी है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी इसी साल 25 अप्रैल को कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी में युवती विदा होकर अपने ससुराल आई। 20 दिन ससुराल रहने के बाद युवती अपने मायके चली आई। पति के अनुसार शुक्रवार को दिन में 11 बजे उसकी पत्नी ने वीडियो कॉल करके बात की। इसके बाद देर शाम वाट्सएप पर मैसेज भेजा। इसमें उसने लिखा कि मैं जा रही हूं, मुझे खोजना मत। मैं तुमसे तलाक चाहती थी लेकिन मेरे घरवाले नहीं मानें तो मैं जा रही हूं। पत्नी का मैसेज देखकर युवक दंग रह गया। काफी खोजबीन करने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो उसने शनिवार की देर शाम कलवारी थाने पर तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।