फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जन आरोग्य मंदिर सिकटा का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड कार्यक्रम के तहत चयनित सीएचसी गौर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिकटा गनेशपुर का वर्चुअल मूल्यांकन बुधवार को भारत सरकार की टीम ने किया। टीम में शामिल डॉ. रुसानी और डॉ. सना अमरीन ने मुख्य 14 बिंदुओं पर जांच करते हुए फीडबैक लिया। वहीं, डिप्टी सीएमओ डॉ. बृजेश शुक्ल ने भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार की ओर से नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जनपद में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर चयनित किए गए हैं।
इससे ग्रामीण स्तर पर गुणवत्ता परक और आवश्यक संसाधन सहित स्वास्थ्य सेवाएं आम जनमानस को मिल सके। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिकटा गनेशपुर का वर्चुअल मूल्यांकन किया गया है। इसकी रिपोर्ट बाद में शासन द्वारा भेजी जाएगी। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात सीएचओ प्रतिभा वर्मा व एएनएम सुषमा यादव से भारत सरकार की टीम ने सवाल-जवाब भी किए।
विज्ञापन

वर्चुअल माध्यम से आयुष्मान आरोग्य मंदिर व उसके परिसर को देखा गया। जिला परामर्शदाता नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड डॉ. अजय कुमार, बीपीएम, बीसीपीएम, आशा कार्यकर्ता शीला, शशिकिरन, रीता आदि ने सहयोग किया। सीएचओ ने बताया कि सालाना ओपीडी 4800 से अधिक है, वहीं, प्रतिमाह चार से पांच सौ की ओपीडी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें