फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामवंत हत्याकांड : डीएनए जांच के लिए भेजा नमूना... पहचान पर उठ रहे सवाल

Sat, 11 Jan 2025 04:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद। वाल्टरगंज क्षेत्र के धौरहरा के स्कूल में जली अवस्था में पाए गए शव के बारे में पुलिस दिन भर भागदौड़ करती रही। मगर जवाब से ज्यादा सवाल खड़े होते रहे। पुलिस के लिहाज से सबसे बड़ा सवाल पहचान को लेकर उठ रहा है। शुक्रवार को मौके से राख छनवाई गई, जिसमें कुछ दांत और हड्डियां मिली हैं।
विज्ञापन


पुलिस उन सभी का नमूना लकर डीएनए जांच के लिए भेज रही है। पुलिस अब तक करीब 10 संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई दिशा नहीं मिल पा रही है। सीओ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई दिशा मिल पाएगी। पुलिस की टीमें शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचीं। गांव के लोगों से बातचीत करके प्रबंधक जामवंत शर्मा से जुड़ी जानकारी जुटाती रहीं। गांव व आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। सीओ ने बताया कि स्कूल से जामवंत के घर तक जाने का रास्ता खेतों से होकर जाता है, इसलिए फुटेज में कुछ नहीं हासिल हो पाया। जिस केस में जामवंत जेल भेजा गया था, उससे संबंधित दूसरे पक्ष से भी पुलिस ने पूछताछ की।

बता दें कि वाल्टरगंज क्षेत्र के धौरहरा निवासी जामवत शर्मा (45) पुत्र लाल बिहारी शर्मा पास के परसा सूरत गांव में 15 वर्ष पहले विद्यालय खोला था। वर्ष 2014 में एक हत्याकांड में जेल भेजे जाने की वजह से विद्यालय बंद हो गया था। जमानत पर बाजार आने के बाद विद्यालय का संचालन फिर शुरू हुआ। लेकिन, अप्रैल 2024 से इस स्कूल को अपरिहार्य कारणों से फिर बंद कर दिया गया। जिसके बाद जामवंत ने शटरिंग का व्यवसाय शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जामवंत की पत्नी महिमा शर्मा के मुताबिक रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे उनके पति घर से टहलने निकले था। सुबह करीब साढ़े सात बजे तक घर न लौटने पर छोटी बेटी सोनाक्षी उन्हें बुलाने के लिए बंद पड़े इंटर कॉलेज में पहुंची। गेट के अंदर वह आवाज लगाने लगी। एक कमरे में जल रहीं लकड़ियों पर नजर पड़ी तो वह आग पानी डालकर बुझाने लगी। कुछ दूरी पर उसने पापा जामवंत का चप्पल पड़ा देखा तो चिल्लाते हुए घर पहुंची। मां महिमा शर्मा, बड़ी बहन साक्षी शर्मा को जानकारी दी। कमरे व दीवार पर खून के छींटे मिले।

जल्द रिपोर्ट मंगाने की कोशिश करेगी पुलिस : वैसे तो डीएनए रिपोर्ट आने में डेढ़ दो माह लग जाते हैं। लेकिन, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि इसमें प्रयास करके जल्दी से जल्दी रिपोर्ट मंगाने की कोशिश की जाएगी। अनीता नाम की जिस महिला का एटीएम कार्ड मौके से मिला था, उससे भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें