फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामवंत प्रकरण : डीएनए रिपोर्ट के लिए फिर भेजा गया रिमाइंडर

Tue, 11 Feb 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज क्षेत्र के जामवंत शर्मा प्रकरण में डीएनए जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इसकी वजह से एक माह बीतने के बावजूद जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि जामवंत का ही जला हुआ शव मिला था या किसी और का है। इसी की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

लेकिन, रिपोर्ट न आने की वजह से पुलिस की तफ्तीश आगे नहीं बढ़ पा रही है। सोमवार को एसपी अभिनंदन की तरफ से दूसरा रिमाइंडर भेजा गया। उधर, जामवंत का परिवार भी असमंजस में पड़ा हुआ है। जामवंत की पत्नी महिमा शर्मा ने बताया कि उसे भी डीएनए रिपोर्ट आने का इंतजार है। पुलिस कुछ स्पष्ट कर दे तो वे लोग आगे कदम बढ़ाएं। इसी संदेह की वजह से अभी तक क्रिया-कर्म भी नहीं हो पाया है।
बता दें कि नौ जनवरी को वाल्टरगंज क्षेत्र के धौरहरा गांव के बंद पड़े विद्यालय के कमरे में 85 फीसदी जला हुआ शव मिला था। वहां मिले चप्पल और चाबी के गुच्छे से स्कूल के प्रबंधक जामवंत शर्मा के परिवार के लोगों ने शव की पहचान की थी, तभी से जामवंत गायब है। लेकिन, पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है कि वह शव जामवंत का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें