फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जम्मू के जावेद ने राजस्थान के मुन्ना को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के जावेद ने राजस्थान के मुन्ना को किया चित
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। नगर पंचायत में चल रही अखिल भारतीय दो दिवसीय कुश्ती स्पर्धा सोमवार को संपन्न हो गई। प्रतिस्पर्धा के दौरान पहलवानों की पैंतरेबाजी दर्शकों को रोमांचित किया। जम्मू के जावेद गनी ने राजस्थान के मुन्ना टाइगर को पटखनी दी।
कानपुर के मानसिंह व राजस्थान के जल्लाद सिंह और हरियाणा के विपिन व सोनीपत के लवली के बीच का मुकाबला बराबरी पर छूटा। राजस्थान के जल्लाद सिंह ने सहारनपुर के मोहम्मद वकार को चित किया। नेपाल के लकी थापा ने राजस्थान के अमित को पटखनी दी।
विज्ञापन

जम्मू के रिजवान गनी व पंजाब के विक्की का मुकाबला बराबरी का रहा। गोंडा की शिवानी ने इलाहाबाद की रोशनी और बनारस के रिंकी को पटखनी दी। पंजाब के विक्की ने कोल्हापुर के मोंटी को और राजस्थान के जल्लाद सिंह ने जम्मू के जावेद अली को चित किया।
राजस्थान के शमशेर व सहारनपुर के मो. वकार, कोल्हापुर के मोंटी व हरियाणा के विपिन और राजस्थान के शमसेर व जम्मू के रिजवान के बीच बराबरी का मुकाबला रहा। बस्ती के नकटी देई के सलमान व बनकटा के सूरज मौर्य के बीच बराबरी का मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

आयोजक मंडल के धनपत सिंह व मो. कलीम ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मौके पर राजकुमार गुप्ता, मुन्ना टाइगर, शिव कुमार सैनी, गोपी मिश्रा, दुर्गा प्रसाद, सत्य साहब, गौरव त्रिपाठी, सुनील गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें