फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छावनी, मड़वानगर टोल पर लगा जाम

Sun, 04 Aug 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हरैया के पास टोल प्लाजा
विज्ञापन
पांच दिन बाद खुला फोरलेन, छावनी,मड़वानगर टोल पर लगा रहा जाम
विज्ञापन



- शनिवार शाम तक चौकड़ी टोल पर सात लाख की हुई वसूली



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती/हरैया। कांवड़ यात्रा को लेकर पांच दिन के डायवर्जन के बाद शनिवार को तड़के फोरलेन पर भारी वाहनों की आमद-रफ्त शुरू हुई तो कई जगह जाम लग गया। खासकर मड़वानगर और चौकड़ी छावनी टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार देखी गई। इससे बाकी राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि टोल कर्मियों ने कुछ देर बाद से ही जाम पर काबू पा लिया।

कांवड़ यात्रा में अयोध्या से जल लेकर आ रहे कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर बस्ती से अयोध्या मार्ग 29 जुलाई से भााी वाहनों के लिए पूरी तरह से बन्द हो गया था। जिसके चलते लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 30 जुलाई को छोटे वाहनों को भी अयोध्या की तरफ जाने से रोक दिया गया था। ऐसे में जिसे लखनऊ की तरफ आना-जाना एकदम जरूरी था वे वाया आंबेडकरनगर या वाया बलरामपुर आए-गए। मगर माल ढुलाई वाले ज्यादातर ट्रकों को जगह-जगह हाईवे के किनारे ढाबों और अन्य जगहों पर खड़ा कर दिया गया था। शनिवार सुबह इन वाहनों को छोड़ा गया। इस कारण हाईवे पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टोल पर 16 लाख वसूली
- फोरलेन पर वाहनों का आवागमन बंद होने से सबसे ज्यादा टोल वसूली का नुकसान हुआ। पांच दिन में दोनों टोल मिलाकर करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। शनिवार को सुबह वाहनों का आवागमन शुरू होने के बाद फिर से वसूली शुरू हुई। चौकड़ी टोल मैनेजर संदीप सिंह ने बताया कि हाइवे खुलने से शनिवार को शाम तक लगभग सात लाख की वसूली हुई है। जबकि मड़वानगर टोल मैनेजर विकास सिंह ने बताया कि लगभग नौ लाख की टोल टैक्स की वसूली हुई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें