फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जयपुरिया अकादमी ने खैर को पांच रन से दी शिकस्त

विज्ञापन
खैर क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस के दौरान ​खिलाड़ी स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अंडर-14 आयु वर्ग के बीच चल रहे क्रिकेट सीरीज के पांचवें दिन एक मुकाबला हुआ। मैच में जयपुरिया क्रिकेट अकादमी ने खैर क्रिकेट टीम को पांच रन से हराया।
विज्ञापन

निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में जयपुरिया क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए जयपुरिया क्रिकेट अकादमी की टीम 19.5 ओवर में 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जयपुरिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से कृष्ण ने 31, प्रतीक राज ने 14, हर्ष कुमार 11 और रितेश राणा ने 10 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से रितिक और अंश ने तीन-तीन विकेट झटके। आचमन ने दो, संस्कार और रुद्रपाल ने एक-एक विकेट लिए।
स्कोर का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी ने पूरे 20 ओवर खेल कर 132 रन ही बना पाई। जयपुरिया ने मुकाबले को पांच रन से जीत लिया। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से अखिलेश यादव ने 36, आयुष यादव ने 18, अंकित चौधरी ने 12 और प्रियांशु सिंह ने 10 रन बनाए। जयपुरिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से विष्णु कसौधन, तेजस अग्रहरि और अतुल चौधरी ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

अशरफ खान और हरशु कुमार ने एक-एक विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन करने वाले तेजस अग्रहरि को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। क्रिकेट कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें