संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के दिन मतपेटिका लूटने की घटना में शामिल फरार आरोपी को कलवारी पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद कुमार शाही ने दी।
उन्होंने बताया कि कलवारी थाने के डारीडीहा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 29 अप्रैल को मतदान के दिन मतपेटिका को लूटने की बात सामने आई थी। इसका वीडियो वायरल भी हुआ था। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष के अनुसार इसी मुकदमे में वांछित डारीडीहा निवासी आरोपी प्रमोद शुक्ला को अक्सड़ा चौराहे के पास से बृहस्पतिवार शाम पकड़ा गया था।