बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की क्षेत्रीय इकाई बहादुरपुर का शिक्षकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन बृहस्पतिवार को नगर के मैरिज हॉल में हुआ। पर्यवेक्षक इंद्रसेन मिश्र और निर्वाचन अधिकारी शोभाराम वर्मा की देखरेख में ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। आम सहमति से जय प्रकाश चौधरी अध्यक्ष, देवेंद्र कुमार यादव मंत्री, सुनील कुमार कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार यादव संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए।
अवधेश कुमार वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राम सहाय, दिवाकर यादव, धर्मेंद्र आजाद, जवाहर लाल, सचिन यादव और अमिता सिंह यादव उपाध्यक्ष चुनी गईं। संगठन मंत्री के रूप में राजेंद्र प्रताप यादव, अरविंद कुमार और वंदना वर्मा निर्वाचित हुईं। प्रचार मंत्री रमेश कुमार, ध्रुव कुमार और सुशीला देवी चुनी गईं। संरक्षक अंबिका पाण्डेय घोषित किए गए। जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीय की शपथ दिलाई।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण लिए वह हर स्तर पर सहयोग करेंगे। जिला संयोजक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि शिक्षकों के हक के लिए वह हमेशा संघर्षरत रहेंगे। इस दौरान विजय प्रकाश चौधरी, इंद्रसेन मिश्रा, महेश कुमार, राम भरत वर्मा, चंद्रभान चौरसिया, डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, मुनिराम वर्मा प्रभाकर, रामपाल चौधरी, केके वर्मा उर्फ गुड्डू, विजय प्रकाश वर्मा, ज्ञानदास चौधरी, प्रताप नारायण चौधरी, संदेश रंजन, सतीश भारती, ठाकुर प्रसाद, विपुल गुप्ता अन्य मौजूद रहे।