योजना समिति के सदस्य जगदीप श्रीवास्तव का नगर पालिका में अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया स्वागत
बस्ती। जिला योजना समिति के नव निर्वाचित सदस्य जगदीप श्रीवास्तव का नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा और वार्ड सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत हुआ। अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि निश्चित रूप से जगदीप श्रीवास्तव अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करेंगे। जगदीप श्रीवास्तव 15 वर्ष से सदस्य हैं। इस मौके पर अमरावती देवी, राजन कुमार, रोली, इंद्रावती देवी, विद्यावती देवी, ममता, रवींद्र कुमार, मो. इद्रीस, मो. अयूब, दिनेश गुप्ता, निर्मला देवी, प्रतिनिधि सुभाष श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।