फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आईटीआई में मिलेगा रोबोट व इलेक्ट्रिक वाहन बनाने का प्रशिक्षण

Wed, 22 May 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नए सत्र से कोर्स की शुरू हो जाएगी पढ़ाई
विज्ञापन

आधुनिक संसाधनों से लैस तैयार की जा रही कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अब युवाओं को रोबोट और इलेक्ट्रिक वाहन बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए संस्थान में आधुनिक कार्यशाला तैयार की जा रही है। नए शैक्षिक सत्र से रोबोटिक्स, एडवांस ऑटोमोबाइल, थ्रीडी प्रिंटिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल कोर्स का संचालन होगा।
कटरा आईटीआई में नई तकनीक पर कार्साें के संचालन के लिए टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड व व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग के बीच करार हुआ है। इसके तहत युवाओं को आधुनिक दौर में जरूरत वाले संसाधनों के लिए तैयार किया जाएगा। इन नए कोर्स के शुरू होने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन

इन नए कोर्साें में प्रवेश लेने वाले युवाओं का प्रशिक्षण के बाद परिसर से ही कॅरिअर प्लेसमेंट कराया जाएगा। यह कोर्स शार्ट टर्म व लांग टर्म के रहेंगे। संस्थान में इन कोर्साें के प्रशिक्षण के लिए प्रयोगशाला को तैयार किया जा रहा है। मशीन स्थापित की जा रही हैं। नए शैक्षिक सत्र में युवाओं को इन कोर्स के लिए प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन

-
कोर्स कोर्स अवधि सीटें

रोबोटिक्स 1 वर्ष 30

एडवांस ऑटोमोबाइल 2 वर्ष 30

थ्रीडी प्रिंटिंग- 1 वर्ष 30

इलेक्ट्रिक व्हीकल 1 वर्ष 30

-
वर्जन

- नए कोर्स के लिए जल्द ही प्रवेश प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। समय की मांग के अनुसार, युवाओं को प्रशिक्षण दिए जाने के लिए नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। आधुनिक प्रयोगशाला तैयार की जा रही है।
पुरुषोत्तम मिश्र, संयुक्त निदेशक, आईटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें