फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आईटीआई प्रशिक्षुओं को मिलेगा अप्रेंटिस का अवसर

Wed, 03 Jan 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी ने अप्रेंटिसशिप अधिनियम 1961 के तहत शासन की ओर से निर्धारित 200 का लक्ष्य पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक के दौरान उन्होंने उद्योग बंधु की बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आईटीआई गोविंद कुमार ने बताया कि अभी तक 161 आईटीआई छात्रों को अप्रेंटिसशिप के लिए तैनात किया गया है। 31 मार्च तक शेष 39 भी समायोजित किए जाएंगे। बताया कि समस्त सरकारी, सहकारी, निगम एवं निजी उद्योगों/अधिष्ठानों का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण कराते हुए उसके माध्यम से प्रशिक्षुओं को नियोजित कराया जाता है।
जनपद में कुल 109 अधिष्ठान अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत हैं। जिसमें केवल 23 अधिष्ठान ने छात्रों को नियोजित किया है। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, चेंबर्स आफ इंडस्ट्री के महासचिव हरिश्चंद्र शुक्ल, उप श्रमायुक्त, सेवा योजन अधिकारी अवधेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें