आईटीआईटी में कैंप लगाकर डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने प्रमाण पत्र वितरित किया।
- फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। आईटीआई परिसर में रविवार को प्रमाण पत्र वितरण मेले में उन पुराने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया, जो नौकरी तो कर रहे हैं, मगर प्रमाण पत्र नहीं ले गए थे। मेले में 22 साल पहले प्रशिक्षण प्राप्त लोग भी प्रमाण पत्र लेने पहुंचे थे। पांच सौ से अधिक पुराने प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसमें मदेश के विभिन्न स्थानों में कार्य करने वाले प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रमाण पत्र का वितरण डीएम और प्रधानाचार्य ने किया।
आईटीआई के प्रधानाचार्य बीबी सिंह ने बताया कि पिछले कई साल से कुछ ऐसे प्रशिक्षु रहे हैं, जिन्होंने प्रशिक्षण तो प्राप्त कर लिया, मगर प्रमाण पत्र नहीं ले गए। बताया कि इन्हीं लोगों के लिए यह आयोजन किया गया। बताया कि अधिकतर प्रशिक्षुओं को अंक पत्र के आधार पर नौकरी तो मिल गई, मगर प्रमोशन की बारी आई तो उनसे प्रमाण पत्र मांगा गया। इसी प्रमाण पत्र को लेने के लिए देश भर से लोग इकट्ठा हुए थे।
प्रधानाचार्य बीबी सिंह ने बताया कि कुल पांच सौ प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिसमें 250 पुराने प्रमाण पत्र और इतनी ही संख्या में कौशल प्रतिभा सम्मान पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर डीएस सिंह, जोखू राम, बीपी सिंह, रमापति, उमा मणि त्रिपाठी, हनुमान मिश्र, नीतू सिंह, रेखा, नशीम जहां, अरूण कुमार, दयाशंकर मौर्य और इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।